फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म मामले में इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, विभागीय जांच भी शुरू

Tue, 13 Sep 2022 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसपी ने इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में रमाला थाने से शनिवार रात दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल हारून को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ बड़ौत की जांच रिपोर्ट में दोनों की लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। आरोपी शनिवार रात हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। जिसे रविवार को दिनभर पुलिस तलाशती रही, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।

वहीं इस घटना को अधिकारियों को बताने की जगह इंस्पेक्टर रमाला कौशलेंद्र सिंह छुपाए हुए थे। जिसका पता चलने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ बड़ौत युवराज सिंह से जांच कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन


सीओ बड़ौत की जांच में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र व थाना मुंशी हेड कांस्टेबल हारून की लापरवाही सामने आई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने के कारण इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें