तहसीलवार चार सदस्यीय टीमों का गठन, टीम सात से 20 तक करेंगी निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालय का सत्यापन करने के लिए जिले चार सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है। टीम सात से 20 दिसंबर तक अपने अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगी।
अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने विद्यालयों का सत्यापन करने के लिये टीमों का गठन किया गया है। बड़ौत तहसील में एसडीएम, सहायक अभियंता सिंचाई, तहसीलदार बड़ौत, प्रधानाचार्या अंतरिक्ष कुमार, बागपत तहसील में बागपत एसडीएम, तहसीलदार बागपत, सहायक अभियंता निर्माण खंड, प्रधानाचार्य रामनिवास और खेकड़ा तहसील में एसडीएम खेकड़ा, तहसीलदार खेकड़ा, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड, प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद को शामिल किया गया है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों टीमों को 20 दिसंबर तक विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करने के निर्देश दिए है।