फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें घर से, आज किसानों का चक्का जाम

विज्ञापन
यूपी-हरियाणा बॉडर स्थित निवाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सुबह दस से दोपहर तीन बजे रहेगी जाम की स्थिति
विज्ञापन

- नौ स्थानों पर भाकियू का जाम, सपा का पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को जिले में भाकियू समेत अन्य किसान संगठन और राजनीतिक दल चक्का जाम करेंगे। दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ, बड़ौत-मेरठ और बड़ौत-बुढ़ाना हाईवे जाम किए जाने की तैयारी है। व्यापारी संगठनों ने भी किसानों को समर्थन का एलान किया है।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को सुबह दस बजे से जिले के प्रमुख मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। किसानों ने अपनी समस्याओं के कारण चक्का जाम और बंद का फैसला किया है। सामाजिक, किसान संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। भाकियू ने चक्का जाम के लिए नौ स्थान चिह्नित किए हैं। यूपी-हरियाणा सीमा के निवाड़ा बॉर्डर, गाजियाबाद सीमा के डूंडाहेडा चेकपोस्ट, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की, कासिमपुर खेड़ी, कसबा दोघट, मेरठ मार्ग पर बरनावा, बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली, चमरावल, पाबला और अहेड़ा फाटक पर कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे। भाकियू ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि हाईवे और मुख्य मार्गों में ही धरना प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात नहीं, सिर्फ दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को छूट
बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि जाम के दौरान अगर शादी-विवाह के वाहन पहुंचते हैं तो दूल्हा और दुल्हन की गाड़ी को ही निकलने की छूट दी जाएगी। बारात के अन्य वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा, कार्यकर्ता लोगों से भाईचारे से व्यवहार करें।
इन वाहनों को रहेगी पूरी छूट
- एंबुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी के वाहन।
- शिक्षण संस्थाओं के वाहन।
- सेना के वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें