फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण में गन्ना क्रय केंद्र पर मिली घटतौली

विज्ञापन
लूंब गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर लिपिक को चेतावनी देते विधायक सहेंद्र रमाला? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में गन्ना केंद्र पर मिली घटतौली
विज्ञापन

बड़ौत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में किसानों से मिल रही घटतौली की शिकायत पर विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने लूंब गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्हें लगातार क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रो से घटतौली की शिकायतें मिल रही थी। इस पर उन्होंने सोमवार को लूंब गांव स्थित रमाला सहकारी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए का निरीक्षण किया। कांटे को चेक कर तौल लिपिक अक्षय से अपनी गाड़ी का तौल कराया तो 60 किलो का अंतर मिला। उन्होंने तौल लिपिक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें