संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन तीन इकाइयों ने पक्का घाट मंदिर पर सफाई की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी दिव्यानंद ने स्वयंसेविकाओं को महिला शक्ति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमलेश रानी के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं को टोलियों में बांटकर टोली नायक को उसके दायित्व के बारे में जानकारी दी। चतुर्थ इकाई ने व्याग्रप्रस्थ आईटीआई में विशेष शिविर लगाया। इसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र पुंडीर ने स्वयंसेवकों में स्वयं के कार्य करने से ही समाज के प्रति सेवाभाव लाया जा सकता है। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार के निर्देशन में शिविर स्थल की सफाई कर गौरीपुर जवाहरनगर का भ्रमण कर समस्याओं का चयन कर समाधान पर चर्चा की।