बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड के पदक विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। मैथ कंपीटिशन में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 2 से कक्षा 12 तक के 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रणव चौधरी, देवांश त्यागी, चंचल तोमर, रितिका सोलंकी, अनिल तोमर, आदित्य सोलंकी, शौर्य सिवाच, इशांक चौधरी व खुशी तोमर ने स्वर्ण पदक जीते। अंशिका भाटिया, पृथ्वी, वंशिका, राशि सोलंकी, जीविका, देव रुहेला, तनु, ओजस्वी, अपूर्वा व अपर्णा डबास ने रजत पदक तथा शगुन पाल, आर्यन, लकी श्योराण, रितिका, आर्यन गौतम, निशांत सोलंकी, उज्ज्वल भाटिया, जानवी कटारिया व आर्ची तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ सुनील आर्य प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने पदक व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।