फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई हो कम, सुरक्षा का भी रखा जाए ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एक फरवरी को पेश होने वाले बजट से महिलाआें को भी कई उम्मीदें है। सरकार से पहली मांग महंगाई पर अंकुश लगाने की है। दूसरी मांग में सुरक्षा के लिए विशेष बजट का प्रावधान होना चाहिए। कहना है कि महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना काफी कठिन हो गया है। सब्जी से लेकर हर खाद्य पदार्थ के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। यही हाल रहा तो बहुत से लोगों को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रहणी स्नेहलता का कहना है कि आज महिलाओं के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। इन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को अलग से बजट की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के साथ ही रोजगार देने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
सविता देवी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के उपाय किए गए, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे है। इसे देखते हुए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।
सरिता का कहना है कि महंगाई चरम पर है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। इस कारण यह गरीबों की थाली से दूर हो गई है। सरकार को चाहिए कि महंगाई कम करने के लिए कुछ कदम उठाएं।
विज्ञापन

अंजलि जैन का कहना है कि सरकार की ओर से बजट में मध्यम वर्ग का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। चाहे महंगाई हो या फिर रोजगार, इस दिशा में कदम उठाए जाने जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें