फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह में हुई संक्रमण की पुष्टि, 184 केस एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 9145 हो गई है। इनमें 184 केस एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट कर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

45 फीसदी लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण
बागपत। जिले में मंगलवार को लक्ष्य के सापेक्ष 45.48 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 31 सत्रों में 2500 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1150 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बागपत ब्लॉक में 450 में से 218, बड़ौत ब्लॉक में 500 में से 211, बिनौली ब्लॉक में 110 में से 90, छपरौली में 400 में से 240, खेकड़ा में 500 में से 198 और पिलाना ब्लॉक में 500 में से 180 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। महिला स्पेशल बूथ पर 200 में से 81 ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें