फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रीजी को अर्पित किया निर्वाण लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां के श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सबसे पहले श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू अर्पित किया। पिछले डेढ़ माह से चल रहे विश्व शांतियज्ञ में विश्व शांतिमंत्र के साथ पूर्णाहुति दी गई।
विज्ञापन

नमन जैन ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे में शारीरिक दूरी का ध्यान रखना है, लेकिन आध्यात्मिक दूरी नहीं बनानी है। कोरोना से जंग जीतने में वह लोग ज्यादा कामयाब रहे, जो धर्म के प्रति समर्पित थे। शांतिनाथ भगवान त्रिपद के धारी थे। वे कामदेव चक्रवर्ती और तीर्थंकर थे। उनके घर में जन्म तक तीन कल्याणक हस्तिनापुर नगरी में मनाए गए और ज्ञान मोक्ष कल्याणक झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर पहाड़ी पर संपन्न हुआ। सचिन जैन, अमित जैन, गीता जैन ,लक्ष्मी जैन, निर्मला जैन, शालू जैन, सिम्मी जैन, आकांक्षा, वैशाली, विधि, तनु, तन्मय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें