फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीनों ब्लाक में मिशन इंद्रधनुष योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों ब्लॉक में मिशन इंद्रधनुष योजना शुरू
विज्ञापन

बागपत। जिले के तीनों ब्लॉक में मिशन इंद्रधनुष योजना का शुभारंभ हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने शिविरों का उद्घाटन किया। इसमें पहले दिन सोमवार को 579 बच्चों को और 130 महिलाओं को टीकाकरण किया। सीएमओ ने बताया कि दस दिन तक अभियान चलेगा। इससे पहले ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले में टीकाकरण से छूट जीरो से दो साल तक की उम्र के 2212 बच्चे और 511 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण होगा। सोमवार से बागपत, पिलाना और बिनौली ब्लॉक में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तीनों ब्लॉक में पहले दिन 579 और 130 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया। इनको बीसीजी, पेंटा वायलेट, एमआर के टीके लगाए। उन्होंने बताया कि पिलाना में अभियान की नोडल डॉ. दीपा सिंह, बिनौली एसीएमओ डॉ. नीरज और बागपत में डॉ. एसपी सिंह को जिम्मेदारी दी। अग्रवाल मंडी टटीरी में अभियान की शुरूआत की। इसका शुभारंभ अभिमन्यु गुप्ता ने बच्चे को दवा पिलाकर किया। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने कहा टीबी, काली खांसी, टेटनस, गला घोंटू, खसरा, दिमागी बुखार, निमोनिया, पोलियो जैसी बीमारियों से टीकाकरण कराने के बाद बचाया जा सकता है। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, सीएचसी बागपत अधीक्षक विभाष राजपूत, नजमा, निशा, डॉ. मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें