फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन में आग लगने से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक सोमवार की दोपहर एक स्कूल वैन में अचानक आग लगने से वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन में स्कूली बच्चे नहीं थे। स्कूल वैन में लगी आग को देख लोग उधर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर क्षेत्र में स्थित गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब स्कूल वैन बच्चों को घर छोड़कर वापस स्कूल जा रही थी तो स्कूल वैन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक अचानक धुंआ उठने लगा और स्कूल वैन बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी स्कूल वैन स्टार्ट नहीं हुई। बाद मेें जब स्कूल का ही एक अन्य वाहन खराब गाड़ी को खींचकर मिस्त्री के पास लेे जाने लगा तो स्कूल वैन में धुंए के साथ आग लग गई, इससे देख वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में लोगों ने पानी व अन्य चीज डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि स्कूल वैन में कोई बच्चा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें