फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर आतंकियों के खिलाफ भारत का जवाब सही : दिलशाद

Fri, 30 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दिल्ली में एकत्र हुए बलूचवासी और बागपत के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बलूच नेता मजदक दिलशाद के नेतृत्व में वेस्ट यूपी में बसे बलूच संस्कृति के लोगों ने पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना हटाने की मांग रखी। दिलशाद ने कहा एलओसी पर आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सटीक कार्रवाई की है। इससे आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को सबक मिलेगा। उन्हें अब आजादी चाहिए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बलूच नेता मजदक दिलशाद के नेतृत्व में बागपत के बिलोचपुरा, तिलपनी, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आगरा के लोग दिल्ली के चाणक्यपूरी थाने के पास एकत्र हुए।  वहां से शांति मार्च निकाला। इसके बाद पाकिस्तान दूतावास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना को हटाने की मांग रखी गई।
उधर, बलूच नेता इरफान पठान ने बताया  मजदक का कहना था कि पाकिस्तान का आतंक बढ़ता जा रहा है। भारत ने ही बलूचिस्तान की आजादी के लिए आवाज उठाई है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। जिस प्रकार कश्मीर और भारत इससे प्रभावित है, उसी प्रकार बलूचिस्तान भी इसका आतंक झेल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान दूतावास में सौंपे गए ज्ञापन में सेना को हटाने की मांग की। बुधवार की रात में आतंकियों पर भारतीय सेना की कार्रवाई को भी जायज ठहराया। दिलशाद ने कहा आतंक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जरूरी है। इसमें इरफान पठान, डॉ. फिरोज खान, ऊबेदुल्ला खांन, अजय प्रधान जौहड़ी, अमजद खान, युनूस खान, नौशाद, उस्मान, देवेंद्र शास्त्री, बिल्लू प्रधान फतेहपुर, असलम खान, नसीम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें