बागपत। किसानों के मुफ्त इलाज के लिए अब समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना तैयार की । मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्ड के माध्यम से किसानों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान रखा गया है।
किसानों के लिए तैयार की गई योजना में परिवार के मुखिया को मुफ्त में बीमा कार्ड दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में जल्द ही इसके लिए कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इन पर प्रचार का जिम्मा
शासन ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, आशा बहू, पंचायत सचिव, शिक्षा मित्र और लेखपाल को इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है।
मदद के लिए टोल फ्री नंबर
सरकार ने किसानों की 24 घंटे मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसान नंबर 1520 पर कॉल करके मुख्यमंत्री बैंकिंग एवं बीमा हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्या है योजना
समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा केयर कार्ड में आर्थिक तौर पर कमजोर किसान को सरकारी अस्पताल, तीस बिस्तर से अधिक के नर्सिंग होम में इलाज मिलेगा। हादसे के वक्त किसी भी नजदीक के अस्पताल में 25 हजार रुपये तक का बीमा किसान को मिलेगा। इसकी प्रतिपूर्ति बीमा कंपनी देगी।
ऐसे करें आवेदन
योजना में 28 फरवरी 2017 तक प्रत्येक किसान को बीमित करने का लक्ष्य रखा है। केयर कार्ड जारी होते तक दावा प्रपत्र का प्रयोग किया जा सकेगा। किसानों को आवेदन के लिए प्रत्येक जिले पर जनसुविधा केंद्रों, चयनित आउटलेट पर आवेदन करना होगा। केयर कार्ड बनाने का जिम्मा यूपी डेस्को को सौंपा गया है। दो जनपदीय अधिकारी कार्ड बनने तक नोडल अधिकारी होंगे।