फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस में टिकट को लेकर युवती से अभद्रता, मारपीट और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर टिकट को लेकर युवती से अभद्रता कर दी गई। इसको लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी में युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर पथराव किया गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के जानी क्षेत्र के रहने युवक ने बताया कि बुधवार रात उसका भाई, अपनी पत्नी और बहन के साथ घर से लोनी जा रहा था। तीनो मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर जानी एक रोडवेज बस सवार हो गए और तीनों ने टिकट भी ले लिया। आरोप लगाया कि टिकट लेने के बाद भी रोडवेज बस के परिचालक ने उसकी बहन से टिकट के बारे में कई बार पूछा और अभद्रता कर दी। उसके भाई ने परिचालक का विरोध किया तो परिचालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसके भाई को डौला में उतार दिया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंचने पर बस चालक और परिचालक और उनके साथियो ने मारपीट की और पथराव कर उन्हें घायल कर दिया और उन पर टिकट मशीन तोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। बस के परिचालक ने भी मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि दो लोगों को पकड़कर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें