फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बढ़ रही तपिश, झुलस रही त्वचा

Tue, 07 May 2024 05:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिन ब दिन सूर्य देव अपना रौद्र रूप धारण कर रहे हैं। इसके चलते गर्म हवा और लू की गश्त जारी रहती है। हालत यह है कि लोग दोपहर में घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यहां दोपहर में गर्मी अधिक होने पर लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में नगर की गली, मोहल्ले से लेकर मुख्य मार्गों, बाजारों और हाईवे पर आवाजाही कम है। उधर, चिकित्सक भी लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने, घर से निकलते समय सिर को ढककर और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने गर्मी से बचाव के लिए धूप में बाहर न निकलने और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें