फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में बढ़ाई सख्ती, पुलिसकर्मी किए तैनात

विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर: बागपत में कोर्ट रोड स्थित गली नम्बर छह को सील करवाते तहसीलदार प्रसून कश्यप व - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का डीएम ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

- अधीनस्थों को लगाई फटकार, सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कंटेनमेंट जोन में नियमों की धज्जियां उड़ने का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को सभी कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग ठीक से कराने के आदेश दिए। साथ ही सभी कंटेनमेंट जोन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में सख्ती न होने से भी संक्रमण फैल रहा है। कोर्ट रोड पर गली नंबर तीन, पांच और छह में कई कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी यहां कोई सख्ती नहीं की गई। नगर पालिका की ओर से की गई बैरिकेडिंग उठाकर साइड में रख दी गई। इन क्षेत्रों में लोग बिना मास्क के बेरोक-टोक घूमते दिखाई दिए। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका डीएम ने संज्ञान लिया और लापरवाही पर अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। नगर पालिका प्रशासन को तत्काल वहां ठीक से बैरिकेडिंग कराने के आदेश दिए। इसके बाद ईओ ललित कुमार आर्य ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बैरिकेडिंग कराई। साथ ही डीएम ने कंटेनमेंट जोन में पुलिसकर्मियों की तैनाती के आदेश भी दिए। कंटेनमेंट जोन में सख्ती के लिए अभी अन्य कदम भी प्रशासन की ओर से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने कंटेनमेंट जोन की स्थिति का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद वहां बैरिकेडिंग कराकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में अब सख्ती बरती जाएगी। किसी भी विभाग की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें