फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत 5 पर रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरौद गांव के खाप पंचायत के बहुचर्चित मामले में आखिरकार दलित युवक के परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। कोर्ट के आदेश पर खेकड़ा थाने में दलित युवक के परिवार के सिपाही समेत पांच सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई कराई गई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


 जाट बिरादरी की युवती पुलिस अधिकारियों से लगातार दलित परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मांग कर रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 27 अगस्त को पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने इस मामले में केस की सुनवाई की 7 सितंबर तिथि नियत कर दी थी।

सात सितंबर को सीजेएम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस मामले में मंगलवार को खेकड़ा थाने में एफआईआर दर्ज हुई। खेकड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी रवि, उसके भाई सुमित, पिता धर्मपाल, बहन चांदनी और मीनाक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाद में उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। केस की विवेचना के अनुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस ने दर्ज किए बयान
बागपत। पीड़ित युवती खेकड़ा थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। युवती ने पुलिस को आपबीती बताई।

इस तहरीर पर हुई रिपोर्ट दर्ज ः बागपत। युवती ने दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को उसके गांव का दलित युवक रवि उसे धोखे से नौकरी लगवाने के बहाने से दिल्ली ले गया था। वहां पर उसने उसे एक मकान में 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा था।

उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन आरोपी युवक बाहर गया हुआ था। उसकी रखवाली को उसने अपने भाई सुमित (दिल्ली पुलिस के सिपाही) को छोड़ा था। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रवि नशे के सामान का व्यापार करता है। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि उसके पढ़ाई के कागज उसके पास है।

अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे बदनाम कर देगा। वह अपनी और अपने परिवार की इज्जत की खातिर अब तक चुप रही, लेकिन आरोपी की दो बहनें और पिता आए दिन फोन पर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें