गुराना के प्रधान पद प्रत्याशी के पति द्वारा जुलूस के रूप में जनसंपर्क के साथ मिठाई के डिब्बे बांटने की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी तो डिब्बे बांट रहे लोग भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने कार और मिठाई के डिब्बों को जब्त करते हुए प्रधान पद प्रत्याशी के पति समेत पांच नामजद और 50 अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुराना में प्रधान पद की प्रत्याशी रेखा के पति कुलदीप सोमवार की रात सभाखेड़ी गांव में जुलूस के रूप में जनसंपर्क कर रहे थे। उनके साथ एक कार में मिठाई के डिब्बे भरे थे। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल गांव में भेजा।