बड़ौत के यमुना विहार में अपनी निधि से बनाई सड़क का उद्घाटन करते विधायक लोकेश दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने यमुना विहार में दो सड़कों का अपनी निधि की 9.90 लाख की राशि से सीसी सड़क बनवाई। जिनका उन्होंने रविवार को उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जो समस्याएं है, उन्हें भी शीघ्र दूर करने का प्रयास करेंगे। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल सिंह तथा संचालन अमित राणा ने किया। इस मौके पर सभासद नगेंद्र, रविंद्र, डॉ. एसपी वशिष्ठ, हरपाल सैनी, गुल्लू शर्मा, महक सिंह, बिजेंद्र, प्रमेंद्र, दीपक शर्मा, राजीव मलिक, मंजू, निर्मला, कमलेश आदि उपस्थित रहे।