जिला स्तरीय युवा संसद वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवाओं को अपने विचारों प्रस्तुत करने के लिए वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्क्रीनिंग माध्यम से चयनित नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के 14 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
नेहरू युवा केंद्र मेरठ, बागपत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा संसद वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनाम-उल-हसन ने अतुल्य भारत विषय पर विचार रखने के लिए प्रथम, सुषमा त्यागी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर अपने विचारों प्रस्तुत करने पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में अपने विचार रखेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त युवाओं को रुपये दो लाख, 1.5 लाख और एक लाख के नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक डॉ. किरण गर्ग, माही गुप्ता, मीनू यादव, शादाब अली, तैयबा मालिक, अंजलि जैन, कमल, श्रुति लोहान, विशाल तोमर, विधि दुहून, विजय करन सिंह व यश मौजूद रहे।