फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनयपुर में मुस्लिम परिवारों ने बढ़ चढ़कर कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र में बिना पंजीकरण कलस्टर बनाकर चल रहे टीकाकरण में क्षेत्र के गांव विनयपुर के मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ आगे बढ़कर वैक्सीन लगवाई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

खेकड़ा और छपरौली ब्लाक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिना पंजीकरण 18 प्लस को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। खेकड़ा में वैक्सीनेशन के लिए 13 कलस्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। शुक्रवार को तीसरे कलस्टर में क्षेत्र के गांव घिटौरा, भैडापुर, विनयपुर, तिगरी, डगरपुर, गोठरा गांवों में एक दर्जन से अधिक वैक्सीनेशन टीमों ने सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें सबसे अधिक विनयपुर गांव के अल्पसंख्यकों ने परिवार सहित उत्साह पूर्वक वैक्सीनेशन कराया। उनके बूथ पर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में भ्रमण कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों के मन से वैक्सीन के प्रति भ्रांतियों को दूर किया है। इस कारण वैक्सीनेशन शत प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें