फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दंगल में पहलवान अंकित, गोल्हा, अभि ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में चौगामा स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को दंगल कराया गया। दंगल में हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के पहलवानों ने पहुंचकर दम दिखाया। वहां विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ रालोद सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान व आयोजक कुलदीप उर्फ कुल्लू राठी ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती मनजीत जलवाना, आकाश बदरखा के बीच बराबरी पर रही। 4100 रुपये के इनाम की कुश्ती में अंकित टीकरी ने शमी सहारनपुर को हराया। 2100 रुपये के इनाम की कुश्ती में अक्षित ने नन्हा रोहतक, गंगा रुड़की ने सीटो रायपुर तो अर्जुन ने शिव को हराकर जीत दर्ज की।
2500 रुपये के इनाम की कुश्ती में गोल्हा गांगनौली ने साहिल हरियाणा तो 1500 रुपये के इनाम की कुश्ती में दीप माजरा ने जतिन किरठल को हराया। 1100 रुपये के इनाम की कुश्ती में काला काठा ने हनी लुहारा व अभि गांगनौली ने अंशु शाहपुर को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, तरुण राठी, एसपी देशवाल, पूर्व चेयरमैन संजीव खोखर, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, सुभाष पहलवान, अर्जुन अवार्डी सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें