फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 हजार रुपये की इनामी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली । माल माजरा गांव के हेड कांस्टेबल अमित के पिता रमेशपाल की हत्यारोपी 25 हजार रुपये की इनामी शालू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। माल माजरा गांव में 15 नवंबर 2024 को पुरानी रंजिश में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित के पिता रमेशपाल की ईंटों से पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रमेशपाल की पत्नी ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रमोद, पुष्पा, अनुज, शालू, अनिल उर्फ लीलू व प्रवीण को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नवंबर माह में पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। इसमें वांछित चल रही शालू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार की गई 25 हजार रुपये की इनामी शालू को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें