फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दंगल में सोनू रुड़की ने मेरठ के चूजा पहलवान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। चंदायन गांव में सोमवार को हुए दंगल में कई जिलों से पहलवानों ने पहुंचकर दम दिखाया। वहां जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ प्रधान मोहर सिंह व गगन धामा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। 11 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती में सोनू रुड़की ने मेरठ के चूजा पहलवान को हराया। 3100 रुपये के इनाम की कुश्ती में सहारनपुर के आशीष पहलवान ने मेरठ के अंकित को हराया। 2100 रुपये के इनाम की कुश्ती में बड़ौत के दीपक पहलवान ने शामली के सुमित पहलवान को हराया। विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया। खलीफा लोकेंद्र पहलवान रहे। इस मौके पर कैलाश प्रधान, सोमदत्त प्रधान, जमशेद, शौकत, रामकुमार सैनी, खड़क सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें