खेकड़ा। नगर एवं क्षेत्र के विद्यालयों का सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। सभी विद्यालयों के छात्रा-छात्राएं शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। छात्र-छात्राओं, परिजनों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी मनाई।
होली चाइल्ड एकेडमी के प्रबंधक ब्रजपाल धामा ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र उदित सिंह यादव और शिवा धामा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी ने बेहतर परिणाम पर खुशी जताईं।
देव कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रांगण में मिष्ठान का वितरण किया गया। विद्याभवन स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र, छात्राओ ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
जैन एकेडमी विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण मटटू ने बताया कि विद्यालय परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इससे छात्र-छात्राओं मे खुशी का माहौल है।