अमीनगर सराय। कोरोना संक्रमण में जिले के प्रतिभावान शूटर घर पर रहकर प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा है। शूटर अपने गांव के प्रतिभावान शूटरों को भी आगे बढ़ने और तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित कर रहा है।
बुढ़सैनी का अजय यादव पिछले सात वर्षों से 10 मीटर एयर राइफल में शूटिंग में लगभग 50 से अधिक पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन कर चुका है। शूटर नेशनल में एक गोल्ड सहित दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुका है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने के बाद एकेडमी बंद चल रही है। जिससे शूटरों को प्रैक्टिस करने में समस्या हो रही है और खिलाड़ी घरों में कैद हो गए है। शूटर अजय यादव ने महामारी के चलते घर पर शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अपनी तैयारी के साथ अजय यादव गांव के अन्य प्रतिभावान शूटरों को फ्री में शूटिंग का प्रशिक्षण भी दे रहा है। अजय ने बताया कि वह सात बार नेशनल के बाद इंटरनेशनल ट्रायल में प्रतिभाग कर चुका है। उसने बताया कि कोरोना महामारी फैलने के कारण एकेडमी बंद हो गई है, जिससे अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने घर पर ही शूटिंग की तैयारी शुरु कर दी। वह अपने साथ-साथ गांव के लगभग 50 शूटरों को शूटिंग का प्रशिक्षण दे रहा है।