-शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गए। फाइनल में जूनियर व सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका जूनियर वर्ग में पहले सेमीफाइनल में ब्लू हाउस की लिपिका ने यैलो हाउस की कनिका को 21-12 व 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में यैलो हाउस की अग्रिमा ने रेड हाउस की मधिहा को 21-14 व 21-16 से हराया। फाइनल में ब्लू हाउस की लिपिका ने यैलो हाउस की अग्रिमा को 21-19, 16- 21 व 28-26 से हराकर जीत दर्ज की।
सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ब्लू हाउस की मनीषा ने ग्रीन हाउस की मोली को 21-13 व 21-15 से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ब्लू हाउस की खुशी ने रेड हाउस की परी को 21-14 व 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में ब्लू हाउस की मनीषा ने ब्लू हाउस की खुशी को 21-16 व 22-20 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में तनीषा, यशिका, अंशिका, वैष्णवी, अदिति, नैंसी, साक्षी, रितिका, रूही, आस्था, आलिया, सुहाना, आयुषी, पलक, राफिया, वाणी आदि छात्राओं ने हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजीव कुमार, बबलेश कुमार, अक्षय कुमार, कृष्ण, दीपक कुमार, अजीत, सुमन आदि मौजूद रहे।