फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले में दंपति समेत 12 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर की माता कालोनी में सट्टेबाजी की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार की रात पथराव करने के मामले में दंपति समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। उधर, पुलिस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बागपत की माता कालोनी निवासी महावीर के घर पर पुलिस को बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापामारी की तो लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक और अमित को पकड़ लिया था। मगर, लोगों ने दोनों को छुड़ा लिया था।

पथराव में एसआई सुभाष कुमार और कांस्टेबल अनीश गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुराना कस्बा चौकी के दारोगा लोकेश चौहान ने माता कालानी निवासी महावीर के तीन बेटों मनोज, अमित, दीपक के अलावा नरेश, उसकी पत्नी मुनेश और बेटे रवि को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अपने मकान को छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। शुक्रवार को भी माता कालोनी में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें