फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शेखपुरा में सफाई करा रहे प्रधानपति को पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। फखरपुर शेखपुरा गांव में सफाई करा रहे प्रधान तैय्यबा के पति नूरहसन पर गांव के ही युवक ने गाली गलौज कर हमला कर घायल कर दिया और धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फरमान उर्फ पीपी को गिरफ्तार कर लिया।
शेखपुरा गांव के प्रधानपति नूरहसन ने बताया कि मंगलवार को वह गांव में सफाई कर्मचारियों से सफाई करा रहा था, तभी गांव के ही सुबेदीन ने उसे आवाज लगाकर अपने घर बुला लिया। वह सुबेदीन के घर जाकर बैठ गया, तभी फरमान उर्फ पीपी वहां आया और प्रधानपति पर जाफरी वाले झगड़े में नाम लिखवाने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरमान उर्फ पीपी ने प्रधानपति नूरहसन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कराया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने घायल का उपचार कराया और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी फरमान उर्फ पीपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें