फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सिमतियों में निर्विरोध संचालक

Wed, 24 Jan 2018 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
समिति चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद की 74 सहकारी समितियों में से सात समितियों के संचालक निर्विरोध चुने गए। अन्य समितियों पर कुछ पदाधिकारी निर्विरोध हो गए, लेकिन सदस्य पद के लिए चुनाव होगा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया।
विज्ञापन


सहकारी समिति के संचालन मंडल के संचालक के लिए  29 जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान शुरू होगा। इसी दौरान मतदान होने के बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिले में 74 सहकारी समितियों के लिए 793 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया । मंगलवार को नाम वापिस का दिन निर्धारित किया । सात साधन सहकारी समितियों के संचालन मंडल के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति बुढ़सैनी, रठौड़, बरवाला, मुकारी, खेकड़ा, सरूरपुर कलां, काठा में समिति के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए है। बाकी समितियों में चुनाव में मैदान में रहे प्रत्याशियों को चिन्ह आवंटित किए हैं। 

इसके साथ ही उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। जिन समितियों के सभी संचालक चुने गए हैं, इसमें चेयरमैन को लेकर भाग दौड़ शुरू हो गई है।  जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास नेहरा ने बताया जनपद की सात समितियों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए है।

जबकि बौनी, मुकारी, खट्टा प्रहलादपुर, दोघट सहित काफी संख्या में ऐसी समितियां हैं जहां पर संचालक तो निर्विरोध हो गए, लेकिन सदस्य के एक-एक, दो-दो सदस्य पद के लिए चुनाव 29 जनवरी को होगा। 

चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। निर्धारित समय पर मतदान शुरू करा दिया जाएगा। कृषक सेवा सहकारी समिति मीतली पर अहैड़ा ग्राम वार्ड से दो ने संचालक पद के लिए नामांकन किया था। दोनों ने नाम वापिस ले लिया है।

यह सीट रिक्त हो गई है। जबकि सूरजपुर महनवा, गौरीपुर और बली में एक-एक नामांकन हुए थे, सभी निर्विरोध चुने गए। एमडी यशपाल सिंह राणा ने बताया कि अब 29 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव चिन्ह का आवंटन किया।

इसके अलावा नौरोजपुर गुर्जर कृषक सेवा सहकारी समिति के लिए सिसाना में तीन सदस्यों के लिए चुनाव होगा।  जबकि बाघू, संतोषपुर, लधवाड़ी, निवाड़ा, नौरोजपुर गुर्जर, बागपत के लिए सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

बलात्कार के आरोपी का नामांकन पत्र निरस्त
बड़ौत। चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को बलात्कार के आरोपी का सहकारी समिति के संचालक का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।  

उल्लेखनीय है कि विगत तीन दिन से बासौली गांव के ग्रामीण गांव में सहकारी समिति के संचालन मंडल के वार्ड नंबर चार से बलात्कार के आरोपी के नामांकन पत्र दाखिल करने का विरोध कर रहे हैं।

कई बार ग्रामीण आरोपी का पर्चा निरस्त कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से भी मिले । अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मंगलवार को चुनाव अधिकारी नूर मोहम्मद और सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमचंद ने आरोपी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।  

इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी नूर मोहम्मद ने कहा यदि किसी व्यक्ति को किसी मामले में तीन साल की सजा मिली हो तो वह व्यक्ति नामांकन पत्र दाखिल करने योग्य नहीं है। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर नियमानुसार ही कार्रवाई की।  सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेम चंद ने बताया आरोपी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। आभार जताने वालों मेेें देवेंद्र, मनोज, रमेश, कृष्णपाल सिंह, अनंग पाल, कुलदीप ठेकेदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें