फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए, पता ही नहीं चलता

Sun, 11 Feb 2024 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह पहले भी भारत रत्न के हकदार था। जयंत ने किसी से सलाह के बिना भाजपा से गठबंधन किया है।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा में किसानों का सम्मान नहीं है। जयंत चौधरी बच्चा है, हमसे काफी छोटा है। अपनी-अपनी सोच है। देश टूटने के कगार पर है। सरकार बनाकर अपनी ढपली नहीं बजानी चाहिए। भाजपा को लालकृष्ण आड़वाणी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सलाह कर चलना चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद इंटरव्यू में प्रतिक्रिया के दौरान टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार को 2014 में ही भारत रत्न देना चाहिए था। गठबंधन पर कहा कि आंदोलन में किसान शहीद हुए, लेकिन प्रधानमंत्री दो शब्द नहीं बोले।

यह भी पढ़ें: UP: राजनीति की पिच पर BJP का मास्टर स्ट्रॉक, भारत रत्न से जाट लैंड को साधा, कैराना सीट पर सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे बेच दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। किसानों को वोट बैंक के हिसाब से नहीं देखा जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को किसानों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उधर, अतीक अहमद की हत्या पर भी टिकैत ने भाजपा सरकार को घेरने का काम किया।

किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार: टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मध्य प्रदेश में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव और आराधना भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरकार भारत बंद को असफल और किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार इन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करें। सरकार का रवैया गलत है। किसान हितों की लड़ाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें