परिवार के सभी सदस्य महमानों के साथ कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान खेलते हुए बच्ची बाथरूम में पहुंच गई। बताया गया कि वहां एक छोटा पानी से भरा ड्रम रखा हुआ था जिसमें अलीशा अचानक गिर पड़ी। मुंह के बल गिरने से बच्ची से बाहर नहीं निकला गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों को जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो वह उससे तलाशने लगे। जब बाथरूम मे देखा तो बच्ची मुंह के बल पानी से भरे ड्राम मे पड़ी थी। परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुकी थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो बुरा हाल है कस्बें के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने मे लगे हैं।