फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न होने पर सगी बहनों को ससुरालियों ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। बेटा न होने पर ससुरालियों ने दो सगी बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज मांगते हैं और खाने में सूखी रोटी देते हैं। दोनों ने ससुर, पति और देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के उजैड़ा गांव निवासी मोनी और उसकी बहन राखी की शादी पांच साल पूर्व चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों के साथ हुई थी। मोनी की तीन और राखी की दो बेटियां है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुर, पति और देवर आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। उनसे एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इस कारण उनके परिजन ससुराल पक्ष की डिमांड पूरी करने में समर्थ नहीं है। इसके अलावा बेटा पैदा न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जार रहा है। अब उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। रविवार को दोनों बहनें अपने परिजनों के साथ थाना चांदीनगर पहुंची। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह पंवार का कहना है कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें