बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए जा रहे संक्रमितों के वेरिफिकेशन में रविवार को भी 27 डूप्लीकेट को सूची से बाहर किया गया है। रविवार को तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल 9072 संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 33 केस एक्टिव रह गए है। 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को भी वेरिफिकेशन में 27 डूप्लीकेट संक्रमित मिले है। अब तक 115 डूप्लीकेट संक्रमितों को सूची से हटाया जा चुका है। रविवार को मिले संक्रमितों को सूची से हटाया गया है। रविवार को तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, अब जिले में 33 केस एक्टिव है। संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर सील कर दिया है। इन गलियों में आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर सर्विलांस की टीम को निगरानी के निर्देश दिए है।