फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का अवकाश स्वीकृत करने पर इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। अपने स्तर से शिक्षिका का अवकाश स्वीकृत करने वाले प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। इसके अलावा तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने व विद्यालयों में सफाई, पेयजल आदि कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सैड़भर गांव के विद्यालय के इंचार्ज ऋषिपाल ने अपने स्तर से शिक्षिका निशा यादव का अवकाश स्वीकृत दिया। जबकि उनके अधिकार में नहीं है। इंचार्ज को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुरा महादेव के विद्यालय में अनुचर अशोक कटारिया के देरी से पहुंचने, सैडभर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शिक्षिका अनुपस्थित मिलने व प्राथमिक विद्यालय तीन में तैनात शिक्षक अरुण यादव द्वारा प्रेरणा लक्ष्य के बारे में जानकारी न देने पर तीनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सविलायन विद्यालय डौला में शिक्षामित्र अर्चना शर्मा व विक्रम सिंह के देरी से उपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें