फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलिए...फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना

विज्ञापन
दाहा गांव में दुकानदार की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- दिसंबर माह के पहले तीन दिन में ही 40 मामले सामने आए
विज्ञापन

- अक्तूबर में मिली थी राहत, लेकिन नवंबर संक्रमितों की संख्या बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिसंबर माह के पहले तीन दिन में ही 40 मामले सामने आ चुके हैं। सितंबर महीने में 398 संक्रमित मिले थे, इसके बार अक्तूबर माह में राहत मिलती नजर आई। लेकिन नवंबर में जांच तेज किए जाने के बाद फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़नी शुरू हुई और 377 मामले सामने आ गए। दिसंबर के पहले तीन दिन की बात करें तो अब तक लगभग 40 संक्रमित मिल चुके हैं। ़
नवंबर में फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा
बागपत। कोरोना संक्रमण से जिले में मौत का आंकड़ा जुलाई माह से बढ़ना शुरू हुआ था। जुलाई महीने में सात मामले आए, लेकिन अगस्त और सितंबर में छह-छह केस रहे। अक्तूबर में एक ही मौत हुई और राहत दिखी, लेकिन नवंबर आते ही फिर कोरोना संक्रमण से छह मौत हो गई।
विज्ञापन

किस महीने कितने मिले संक्रमित
माह पॉजिटिव मृत्यु
मार्च 01 00
अप्रैल 15 00
मई 27 01
जून 231 03
जुलाई 340 07
अगस्त 288 06
सितंबर 398 06
अक्तूबर 246 01
नवंबर 377 06
इस तरह की जा रही कोविड जांच
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में 204 कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। बृहस्पतिवार को 1813 घरों का टीमों ने सर्वे किया। पचास टीम घर-घर भेजी गई हैं।
रिकवरी रेट 91.59 प्रतिशत
बागपत। जिले का रिकवरी रेट 91.59 प्रतिशत है जबकि कोरोना से मृत्यु दर सिर्फ 1.53 है। अब तक दो लाख 33 हजार 782 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
बड़ौत में संक्रमण के अधिक मामले
बागपत। बड़ौत नगर और आसपास के क्षेत्र में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां लोगों की आवाजाही अधिक है। जिस कारण संक्रमण का खतरा भी अधिक है।
विज्ञापन

किसके कितनी जांच, कितने नतीजे
माध्यम जांच संक्रमित
एंटीजन 156304 764
आरटीपीसीआर 76061 1165
ट्रू-नेट 1417 32
हर जगह मिल रहे संक्रमित
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि संक्रमित हर जगह मिले हैं। मलिन बस्तियों से लेकर उच्च वर्ग में भी संक्रमित मिले हैं।
बृहस्पतिवार को 16 संक्रमित मिले
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1623 लोगों की जांच की। इनमें 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1961 हो गई है, जबकि तीन लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें