फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले इंचार्ज व शिक्षक, वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को कई स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण में बसौद के प्राथमिक विद्यालय दो के इंचार्ज व प्राथमिक विद्यालय ट्योढ़ी की तीन शिक्षिका अनुपस्थित मिली। बीएसए ने विद्यालय के इंचार्ज का दो दिन व शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। इसके अलावा मिशन प्रेरणा के बारे में जानकारी न देने पर अन्य शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को बसौद के प्राथमिक विद्यालय एक, दो, तीन, प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा व प्राथमिक विद्यालय ट्योढ़ी का निरीक्षण किया। बसौद के प्राथमिक विद्यालय दो के इंचार्ज दिलबाग अली अनुपस्थित मिले। इनके अलावा शिक्षामित्र हासिम अली व कमल मिशन प्रेरणा के बारे में जानकारी नही दे पाएं। इस पर बीएसए ने विद्यालय के इंचार्ज का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय एक में मिशन प्रेरणा के बारे में जानकारी नहीं दिए जाने पर उन्हें भी चेतावनी जारी की गई। निवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में स्थिति सही मिली। उधर, ट्योढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षिका सुशीला रानी, नीता व कोमल अनुपस्थित मिली, जिस पर तीनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बागपत। विद्युत पारेषण खंड बड़ौत के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण करने के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसई रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को 13 केवी उपकेंद्र बागपत पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बागपत से निर्गत 33 केवी फीडर रिवर पार्क, दिल्ली रोड, डौला, व जिला अस्पताल से पोषित 11 केवी पोषकों की आपूर्ति सुबह आठ बजे से एक बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें