फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में निकालेंगे पदयात्रा: बलजोर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर छपरौली से बड़ौत तहसील तक 14 फरवरी को निकाले जाने वाली किसान यूनियन की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर पेंच फंस गया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष का स्पष्ट कहना है कि पदयात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पदयात्रा हर हाल में निकाली जाएगी। यदि प्रशासन रोकता है तो गिरफ्तारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलजोर सिंह ने बताया कि बिजली की बढ़ी विद्युत दरें, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, गन्ने का भुगतान न किये जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरने प्रदर्शन कर चुके है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसे लेकर 14 फरवरी को छपरौली में चौधरी चरण की प्रतिमा से लेकर तहसील बड़ौत तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी। मगर, प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदयात्रा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन अनुमति दे या न दें, उनकी पदयात्रा निकलेगी और किसान तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। यदि प्रशासन उनकी पदयात्रा रोकने का प्रयास करेगा तो वे गिरफ्तारी देंगे। इस अवसर पर विक्रम सिंह आर्य, ओमप्रकाश फौजी, वीरेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।
उठाएंगे उचित कदम
किसान यूनियन की छपरौली से बड़ौत तहसील तक होने वाली पदयात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। कानून के उल्लंघन की स्थिति को देखते हुए उचित कदम उठाया जाएगा। प्रदीप कुमार, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें