फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर की इमरान की हत्या

Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। इमरान हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। अनैतिक संबंध का विरोध करने पर इमरान की बलकटी से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई थी। कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मलकपुर रोड स्थित कांशीराम काॅलोनी के रहने वाले राज मिस्त्री इमरान की शनिवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इमरान का शव बड़का गांव में रेलवे अंडरपास के निकट बंद फैक्टरी में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड का रविवार को कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला पठानकोट निवासी हाशिम व मृतक इमरान की पत्नी रुकसाना को गिरफ्तार किया।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हाशिम ठेकेदारी का काम करता था, हाशिम के पास इमरान राजमिस्त्री का काम करता था, इस वजह से हाशिम का इमरान के घर पर आना-जाना हो गया था। इमरान के घर पर आने-जाने की वजह से हाशिम का इमरान की पत्नी रुकसाना से प्रेेम-प्रंसग हो गया था। आरोप है कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध में भी बन गए थे। एक दिन इमरान ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और इमरान ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो के जरिये हाशिम को इमरान ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

- एक-दूसरे से निकाह करना चाहते थे दोनों, बाधक बनने पर की हत्या
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी हाशिम और रुकसाना एक-दूसरे के साथ निकाह करना चाहते थे, लेकिन इमरान रूकसाना को तलाक नहीं दे रहा था। जिस वजह से दोनों परेशान थे। इसलिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। शनिवार की सुबह काम के बहाने हाशिम अपने साथ इमरान को बड़का ले गया। जिस समय इमरान बैठकर बीड़ी पी रहा था, तभी हाशिम ने बाइक के बैग में रखी बलकटी से हमला कर इमरान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बलकटी, बाइक, दो मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनाें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
- हत्या करने के बाद कोतवाली के इर्द-गिर्द घूम रहा था हत्यारोपी
हाशिम ने इमरान की हत्या की साजिश रची और शनिवार की सुबह इमरान को घर से लेकर चला, लेकिन बाद में यह कहते हुए बड़का गांव की ओर लेकर चला कि दूसरी जगह काम देख लेंगे। रेलवे अंडरपास से सटी बंद पड़ी फैक्टरी में हासिम इमरान को ले गया और बातचीत करते हुए दोनों बीड़ी पीने लगे। इमरान को चकमा देकर हाशिम बाइक के बैग में रखी बलकटी निकाल लाया और इमरान के सिर, गर्दन, ठोड़ी और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इमरान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद हाशिम फरार हो गया। बाद में आरोपी कोतवाली के नजदीक पहुंचा और इर्द-गिर्द घूमकर पुलिस व मृतक इमरान के परिवार की गतिविधि देखने लगा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें