बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल निवासी किसान इरशाद अली (60) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करने की तैयारी में जुटी है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
किरठल की पट्टी मूले जाट निवासी किसान इरशाद अली (58) की 12 दिसंबर को खेत में गन्ना छीलते हुए गोली मारकर हत्या की। मृतक के बेटे सद्दाम हुसैन ने कुख्यात धर्मेंद्र किरठल, सुन्हैड़ा गांव निवासी सतेंद्र मुखिया, मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी सुभाष उर्फ छोटू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित पक्ष ने एसपी और सीओ से मिलकर खुद की जान को भी खतरा बताया। मामले की जांच के लिए सीओ बड़ौत के नेतृत्व में दो टीमें गठित की । जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा करेगी। परिजनों ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।