फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अभेद्य सुरक्षा

Sun, 04 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा ने कहा कि जिले में पंचायत चुनाव बीएसएफ के हवाले होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होगा। यदि किसी ने गड़बड़ी की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों की अधिकारियों के साथ आईजी जोन मेरठ आलोक शर्मा ने समीक्षा की। आईजी आलोक शर्मा ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि बागपत जिले में प्रथम चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। जनपद में तैनात पुलिसवालों को ड्यूटी कार्ड दिए जा रहे हैं। बाहरी जनपद से आने वाली फोर्स छह अक्टूबर तक जनपद में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होगा।
विज्ञापन


अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही उनका असर भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि बागपत चुनाव में सिविल पुलिस, पीएसी के अलावा एक कंपनी बीएसएफ भी तैनात रहेंगी। चुनाव में यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पंचायत चुनाव में हर बार खूनखराबा होता है। निर्बल लोगों को मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचने दिया जाता है। साइलेंट बूथ कैप्चरिंग की होती है। पिछले पंचायत चुनाव में तो बावली गांव में मतपेटी तक लूट ली गई थी। इसी कारण यहां के पंचायत चुनाव पर शासन तक की नजर लगी हुई है।

काल्पनिक सवालों का कोई जवाब नहीं 
बागपत। दादरी क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा में हुई घटना के संबंध में मीडिया कर्मियों के एक सवाल को काल्पनिक बताते हुए मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया। मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा रविवार को बागपत में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए थे।

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि जिस तरह की बिसाहड़ा गांव में घटना हुई है, ऐसी घटना बागपत में न हो, इसको लेकर क्या तैयारियां की गई है ? इस पर आईजी ने कहा कि यह सवाल काल्पनिक है। उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें