फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम से मिले जैन समाज के लोग

Sun, 13 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने फूंस वाली मस्जिद पहुंचकर शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक से पर्यूषण पर्व पर मांस व्यापार और पशु कटान पर रोक लगाने का निवेदन किया। इस पर मौलाना ने आश्वासन दिया कि जैन समाज की भावनाओं की कदर की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश जैन, दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष अशोक जैन, श्योप्रसाद जैन, घसीटूमल जैन, प्रवीण जैन, अमर्त्य जैन, सुदेश जैन, कीमती लाल जैन, सोमपाल जैन आदि शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने कहा कि बड़ौत नगर सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल है। शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि जैन समाज पर्यूषण पर्व पर जिले और त्यौहारों की गरिमा को बढ़ाने में मुस्लिम समाज पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें