फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री पर हुआ बवाल

Tue, 01 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा में शराब की बिक्री के विरोध में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। महिलाओं ने शराब की बिक्री करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया और शराब की पेटियों में आग लगा दी। साथ ही पंचायत का ऐलान कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पंचायत नहीं होने दी और पकड़े गए दोनों लोगों को सौंपने के लिए कहा। इससे लेकर लोगों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस बैरंग लौट गई। इसके बाद हुई पंचायत में शराब बेचते हुए पकड़े एक दोनों लोगों पर पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


ग्राम निरपुड़ा गांव में सोमवार को सुबह ही शराब बेच रहे दो लोगों को महिलाओं ने दबोच लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और पंचायत की घोषणा कर पकड़े गए लोगों का फैसला करने का ऐलान किया गया। इसकी सूचना पर तुरंत पुलिस गांव पहुंच गई और पंचायत न किए जाने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को भी उन्हें सौंपे जाने के लिए कहा। इसको लेकर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

दोपहर तक पुलिस गांव में ही डटी रही और पंचायत नहीं होने दी। जैसे ही गांव से पुलिस निकली तो ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पर पंचायत बैठ गई। पंचायत में पकड़े गए दोनों शराब बेचने वाले लोगों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और तुरंत ही वसूल कर पंचायत को दिया गया। पंचायत के बाद महिलाएं एकत्रित होकर गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे सुनील एवं सौरभ के घर पहुंची। उनके घर से चार पेटियां अवैध शराब मिली। इन पेटियों को महिलाएं उठाकर गांव में ही चौपाल पर ले गईं और होली जलाई।
विज्ञापन


महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने अवैध शराब बेची तो उसका मुंह काला कर गांव में घुमाया जाएगा और पुलिस को सौंप देंगे। पंचायत में विक्रम, मोनू, नरेश, सतपाल, सुखबीर, नीटू, सुकरमपाल, ओमबीर, लाल साहब, युनूस आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उधर, इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक धर्मेंद्र का कहना है कि गांव के लोगों ने अपनी समस्या का स्वयं ही समाधान करने के लिए कहा है। जिस कारण उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत होने के बारे में उनका कहना था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

शराब बेची तो लगेगा 11 हजार का जुर्माना
दोघट। पंचायत में निर्णय लिया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति अवैध    शराब बेचता पकड़ा गया तो उसे 11 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। निश्चय राणा ने कहा कि गांव में जो लोग अवैध रूप से  शराब बेच रहे हैं, वे आज से शराब बंद कर दें। गांव में न तो किसी को शराब  बेचने दी जाएगी और न ही खरीदने दी जाएगी। मंगलवार से महिला-पुरुष गांव में घूम-घूम कर अवैध शराब को पकड़ेंगे। यह भी निर्णय लिया कि गांव में कोई भी अवैध शराब बेचता या खरीदता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

गरीबों का राशन दिलाया जाएगा
दोघट। पंचायत में निर्णय लिया गया कि शराब बेचने वालों से वसूली जाने वाली जुर्माना राशि को कमेटी बनाकर उसके सुपुर्द किया जाएगा। जिसे गरीब एवं बेसहारा महिलाओं के राशन में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें