फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने शनिवार को खेकड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया। बढ़ते अपराधों और कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित किशोर अपराधी के फरार होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली में रिकॉर्ड चेक किया। विभागीय शस्त्रों के रखरखाव की व्यवस्था देखी। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी व्यक्त की। लंबित मुकदमों का निस्तारण कराने, लूट की घटनाओं का खुलासा करने, अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखो के पीछे डालने के कडे़ निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोविड अस्पताल से फरार हुए कोरोना संक्रमित किशोर अपराधी के बारे में भी जानकारी ली। उसे जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें