फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में आए तो करना पड़ेगा डॉक्टर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में आए तो करना पड़ेगा डॉक्टर का इंतजार
विज्ञापन

बागपत। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी भी इलाज के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। रात के समय इमरजेंसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, वार्ड ब्वाय और अन्य स्टाफ के भरोसे रहती है। डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी जाती है, लेकिन मरीज के आने पर उन्हें बुलाने के लिए कॉल करनी पड़ती है। मरीज के पहुंचने और अपनी समस्या बताते में ही समय बर्बाद होता रहता है।
रात 11:40 बजे - जिला अस्पताल :
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रात 11 बजकर 40 मिनट पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। स्वीपर एक कोने में लेटा हुआ था। हादसे में युवक की मौत के बाद बूढ़पुर के ग्रामीण जानकारी लेने के लिए इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। पवन सिंह, दीपक कुमार, सन्नी कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, सुरेश और अंकित ने कहा उनके परिवार के युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जानने के लिए डॉक्टर से मिलने पहुंचे, मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारी मौके पर मिला।
विज्ञापन

रात 10:00 बजे-सीएचसी सरूरपुर :
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात की ड्यूटी के दौरान वार्ड ब्वाय राजेंद्र कुमार और फार्मेसिस्ट नितिन धामा मौजूद थे। स्टाफ का कहना था कि डॉक्टर साहब खाना खाने के लिए गए हुए हैं। सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। चौकीदार की नियुक्ति है, लेकिन मौजूद नहीं थे। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत पर सरूरपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी हैं, वह बागपत में रहते हैं।
रात 09:45 बजे-बड़ौत सीएचसी :
बड़ौत सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. विजय कुमार उपस्थित थे। ककौर गांव में हुए झगड़े मेें घायल दो महिलाएं मूर्ति देवी व किरणों देवी वहां पर पहुंची। सीएचसी अधीक्षक ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राज कमल, फार्मेसिस्ट लोकेश शर्मा और वार्ड ब्वाय इसरार से इलाज कराया।
विज्ञापन

इनसेट
छह सीएचसी और 23 पीएचसी
बागपत। जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। ग्रामीण आबादी इन्हीं पर उपचार के लिए निर्भर है।
वर्जन :
सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि रात के समय में डॉक्टरों को तैनाती स्थल पर रुकने निर्देश जारी किए हैं। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें