फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की हड़ताल, आज नीमा करेगी नि:शुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए की हड़ताल, आज नीमा करेगी नि:शुल्क इलाज
विज्ञापन

बागपत। आयुर्वेदिक पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति मिलने के कारण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल का एलान किया है। इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। उधर, नीमा संगठन से जुड़े डॉक्टरों ने सर्जरी की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को दो घंटे अतिरिक्त कार्य करने और फ्री ओपीडी करने का एलान किया है। नीमा के सचिव डॉ. अनुज गोस्वामी ने कहा कि सरकार का फैसला सही है।
सरकार ने आयुर्वेदिक पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति प्रदान कर दी है। स्वीकृति का आईएमए विरोध कर रही है। शुक्रवार को इंडियन मेडिकल से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल तोमर ने बताया कि आयुर्वेदिक ग्रेजुएट चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का संगठन विरोध करता है। एक दिन की हड़ताल कर विरोध किया जाएगा। आमजन के हित में इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी।
विज्ञापन

उधर, आयुर्वेदिक डॉक्टरों के संगठन नीमा ने सरकार के आदेश का स्वागत करते हुए शुक्रवार को आईएमए की हड़ताल के विरोध में दो घंटे अतिरिक्त कार्य करने व फ्री ओपीडी करने की घोषणा की है। नीमा के अध्यक्ष डॉ. अमित खोखर ने कहा कि कुछ संस्था अपने स्वार्थ के लिए विरोध कर रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति मिलने पर लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज मिलेगा और सर्जरी के नाम पर मोटी फीस वसूलने वालों को नुकसान होगा। शुक्रवार को आयुर्वेदिक चिकित्सक दो घंटे अधिक तक मरीजों का उपचार करेंगे और शुक्रवार को सभी ओपीडी नि:शुल्क की जाएगी। डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. अनुज गोस्वामी, डॉ. मुज्जमिल, करणवीर सिंह, डॉ. उमाकांत, डॉ. समीर आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मरीजों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
बागपत। आईएमए की हड़ताल के कारण मरीजों और तीमारदारों को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। इमरजेंसी को छोड़कर अन्य उपचार नहीं किए जाएंगे।
इनसेट
सरकारी अस्पतालों में पहुंचे मरीज : सीएमओ
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कहा कि हड़ताल से किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ, दवाई और डॉक्टर हैं। लोग सरकारी अस्पतालों में उपचार कराएं, किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें