बालैनी के रोशनगढ़ गांव में जलभराव को लेकर हंगामा करते ग्रामीण ।
- फोटो : BAGHPAT
रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रोशनगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें गांव की जल निकासी की समस्या का समाधान करने मांग की गई। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि एक साल पूर्व दौलतपुर गांव में कब्रिस्तान और रोशनगढ़ गांव में श्मशान घाट बनाया गया था। इससे गांव के पानी की निकासी बंद हो गई। इस कारण गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव रहता है। ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में मुसीबत उठानी पड़ती है। कई बार उच्च अधिकारियों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की समस्या का समाधान न होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस मौके पर इलियास, अनिल, अशोक, महेंद्र, बबीता, राजबीरी, संगीता, मोनी, इंद्रेश, संतरेश, विद्या, श्रीपाल, शीशपाल, मुकेश त्यागी, रोशन मौजूद रहे।