फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का बूथ मजबूत तो जीत पक्की

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा प्रदेश में भाई भतीजावाद की राजनीति चल रही है। भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों को मजबूत करें। इसकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों के कांधे पर रहेगी। सभी बूथ अध्यक्ष 10-10 कार्यकर्ता तैयार करें जो चुनाव में उनका सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी पाली गांव स्थित अजय चौहान के प्रतिष्ठान पर बागपत विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार में पदों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ रहा है और भाई भतीजावाद की राजनीति चल रही है। वाजपेयी ने कहा आने वाला समय भाजपा का है। 2017 में सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए घर-घर जाकर उन लोगों को चिह्नित करें जिनकी वोट नहीं बनी है। बीएलओ के साथ मिलकर ऐसे लोगों की वोट बनवाए। पार्टी का बूथ मजबूत होकर तो जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा एक बूथ अध्यक्ष 10-10 कार्यकर्ता बनाएगा जो चुनाव के समय उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को वोटर लिस्ट बांटी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा इस बार पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। भाजपा नेता अजय चौहान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए आपसी मतभेद खत्म करने का आह्वान किया। बताया आठ नवंबर को शहर में पार्टी की बैठक होगी। इस जिला प्रभारी नंदकिशोर गुर्जर, मोहन वेदी, रविंद्र राठी, जयप्रकाश प्रेमदेव, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया चौधरी, राकेश जैन, नरेश वर्मा, अश्वनी त्यागी, राजेश चौहान, महेश आर्य, सचिन शर्मा, सुदेश चौहान, सूरजपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें