फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्ट, औद्योगिक पुलिस चौकी जाम हुई तो डिपो से दिल्ली रवाना होंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने गाड़ियों में भरवाया अतिरिक्त डीजल
विज्ञापन

- बसों के संचालन का केंद्र बनाए दिल्ली बस स्टैंड और बड़ौत डिपो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नए कृषि कानून के विरोध में औद्योगिक पुलिस चौकी पर नेशनल हाईवे जाम करने के एलान के बाद परिवहन विभाग भी अलर्ट हो गया। घाटे से बचने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन रोडवेज विभाग रणनीति बनाने में जुटा रहा। बड़ौत डिपो में निगम की 77 व अनुबंधित 45 बसें संचालित है। बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान का कहना था कि पहले ही रोडवेज कोरोना काल मेें बंदी और धरने-प्रदर्शन से काफी घाटा झेल चुका है। शनिवार को खाप चौधरियों द्वारा बंद के एलान को लेकर घाटे से बचने के लिए रणनीति बनाई गई है।
ये बनायी गई रणनीति
1- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की ओर जाने वाली बसों का संचालन दिल्ली बस स्टैंड से कराया जाएगा। चालक-परिचालकों को बसें लेकर शुक्रवार को ही बड़ौत डिपो से निर्देशित कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2- जो बसें दिल्ली की ओर संचालित है, उनका संचालन दिल्ली बस स्टैंड की बजाए बड़ौत डिपो से होगा।
3- दिल्ली की ओर से बड़ौत, शामली व अन्य जगहों के लिए आने वाली वाली बसों का संचालन नथैला मोड़ वाया लुहारी-जौनमाना व बड़ौत से कराया जाएगा।
4- सभी बसों में पेट्रोल भरवा दिया गया है। किसी भी बस को बड़ौत डिपो पर आने की जरूरत नहीं है। बसों के संचालन की देखरेख को कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गयी है।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस बल
बड़ौत। सीओ आलोक कुमार का कहना था कि खाप चौधरियों द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने के एलान के बाद पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए औद्योगिक पुलिस चौकी के अलावा पीएन शर्मा पार्क, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर लगाया जाएगा। इसके अलावा वाहनों को निकालने के लिए कोताना रोड़ पुल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, क्योंकि औद्योगिक पुलिस चौकी पर जाम के एलान के बाद वाहन चालकों का ज्यादा संचालन बड़ौत-कोताना मार्ग पर रहेगा। जाम लगने की स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थांबा चौधरी यशपाल के घर पर पहुंचे एसडीएम व सीओ
बड़ौत। शुक्रवार की देर शाम थांबा चौधरी यशपाल के आवास पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार पहुंचे और उनसे वार्ता की। हालांकि वार्ता विफल रही। थांबा चौधरी यशपाल ने कहा कि देशखाप चौधरी के आह्वान पर बंद में शामिल होंगे और वहीं पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें