फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी मंगवाकर कराई नालों की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कई बार शिकायतों के बावजूद महावतपुर गांव की पट्टी खोब्बा में नाले की सफाई न होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को खुद ही मोर्चा संभाल लिया। जेसीबी मंगवा कर नाले की सफाई कराई।
विज्ञापन

महावतपुर गांव की पट्टी खोब्बा से गुजर रहे नाले की तीन-चार साल से सफाई नहीं हुई है। सचिव, ब्लाक मुख्यालय, तहसील दिवस आदि में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं नाले की सफाई कराने का निर्णय लिया। जबर सिंह ने बताया कि ग्रामीण कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर थक चुके थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवाई और नाले की सफाई कराई। इस अवसर पर अजय, शौकीन, मनीष, कय्यूम, रविराज, सोनू, अनिल, अरविंद, उमेश, मनोज, प्रवेंद्र, डॉ. संजय, अशोक, सुनील, जाहिद, इरशाद, यूसुफ, मलखान, सुरेश, रामपाल, बिरजे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें